वीडियो न्यूज : विपक्ष का CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च : विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दाखिल की याचिका, अखिलेश बोले - प्रदर्शन जारी रहेगा

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के विरोध में सोमवार को भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा । INDIA गठबंधन ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला ।

इसके बाद CEC ज्ञानेश कुमार के मामले और SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं।

इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है। इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए। इस मार्च में कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

प्रदर्शन जारी रहेगा :-

प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन और धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। हमारी जिम्मेदारी लोकतंत्र को बचाने की है और भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, हमेशा के लिए सरकार में रहना चाहती है । सरकार हमारी बात सुने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा देना चाहिए...भाजपा को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। हमारा संघर्ष लगातार चलता रहेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit