फोटो : फाइल फोटो
नागौर , 13 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक दलों के द्वारा उम्मीदवारों के चयन का कार्य किया जा रहा है। कई वार्डों में दो दो दावेदार सामने या रहे है तो कई जगह दो से अधिक दावेदार सामने या रहे है।
राजनीतिक दलों के लिए सही प्रत्याशी चयन के साथ बगावत रोकना असली परीक्षा है । ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना कठिन कार्य लग रहा है । लेकिन इस मामले RLP सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से दो कदम आगे निकली।
बेनीवाल ने अपनाया ये तरीका :-
नागौर जिला परिषद के वार्ड नंबर 32 में RLP के दो दावेदारों के बीच प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अनूठा तरीका अपना डाला। क्योंकि, दोनों ही दावेदार पार्टी की स्थापना के समय से संगठन से जुड़े हुए थे।
प्रत्याशी के निष्पक्ष चयन के लिए बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। लॉटरी प्रक्रिया के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एकजुटता का परिचय दिया और साथ मिलकर नामांकन किया। बेनीवाल ने कहा कि पार्टी में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान ही हमारे लिए सर्वोपरि है।
अब चर्चा इस बात की है कि जब दो वफादार कार्यकर्ताओं में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो, तो लॉटरी से फैसला करने का यह तरीका बेहद कारगर है। अब बेनीवाल के इस अनूठे तरीके की चर्चा जोरों पर हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment