फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद रात 3 बजे तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया। आज सुबह तीनों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
वकील अभिष्ट हेला ने कहा कि पुलिस के इस अंदाज़े के आधार पर कि वे कोई अपराध कर सकते हैं, उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि उन्होंने लोगों को वहां आने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था। उन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन नहीं किया है। कनॉट प्लेस वाली अलग शिकायत का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है, और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तिहाड़ भेजा :-
कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष और सौरव को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है । दोनों को 10 अक्टूबर को भी फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था।
पीएम को चुनौती :-
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार असहमति की आवाज को दबाना चाहती है, तो उसे आधिकारिक तौर पर इमरजेंसी घोषित करने का साहस दिखाना चाहिए। नागपुर में दिपके ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे के विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों पर भी जवाब दिया और सबूत सामने रखने की मांग की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment