फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 14 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में चोरों के हौंसले बुलंद है। चोरों ने आज अलसुबह गावड़ी ग्राम पंचायत की भीतरली गांवड़ी की ढाणी मंढया में सिंगल फेज डीपी से तांबा चोरी कर लिया। घटना अलसुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि अलसुबह अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट उत्पन्न हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की मांग की है और बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment