फोटो : फाइल फोटो
मेरठ, 14 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम मर्डर केस में कोर्ट ने गर्लफ्रेंड मुस्कान रस्तौगी और बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- यह नृशंस हत्याकांड है, माफी स्वीकार नहीं होगी।
एडवोकेट किशन कुमार दुबे ने कहा कि अदालत में आज मुस्कान और साहिल को उनके अपराध के लिए मृत्यु दंड की सजा दी गई है।
3 मार्च 2025 को मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला संग मिलकर अपने पति सौरभ रस्तौगी की हत्या कर दी थी। पहले नशीली दवाई से बेहोश किया। फिर लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था। मर्डर करके दोनों शिमला घूमने चले गए थे।
सौरभ की मां रो पड़ीं:-
सजा के ऐलान के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं। कहा- शांति से न्याय मिल गया। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। मुस्कान और साहिल ने सबूत को मिटाने के लिए सौरभ के शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था। इसके बाद उस पर सीमेंट का घोल डाल दिया था।
फांसी की सजा मिलने के बाद साहिल और मुस्कान को लेकर जिला कारागार के भीतर भी व्यवस्था बदल गई है। फैसला आने के बाद शाम को जेल प्रशासन की बैठक हुई। इसमें साहिल-मुस्कान को लेकर तैयार की जाने वाली व्यवस्था पर चर्चा की गई। दोनों को 24 घंटे के भीतर विशेष बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
मुस्कान रस्तोगी को अभी तक बैरक नंबर 12-बी और साहिल शुक्ला बैंक नंबर- 15 में रखा गया था। जिला कारागार में दोनों अभी तक सामान्य कपड़े पहनते आ रहे थे। फांसी की सजा मिलने के बाद मुस्कान अब क्रीम कलर की साड़ी या सूट पहनेगी, जबकि साहिल को सफेद कुर्ता-पजामा पहनना होगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment