फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 14 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। भाजपा - कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किए जा रहे है ।
इसी कड़ी में जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने बुधवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
मंत्री के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने कहा- कार्यकर्ताओं में स्थानीय नेताओं से नाराजगी, वे नहीं चाहते थे भाजपा से टिकट लूं। इसके चलते निर्दलीय नामांकन भरने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा से क्षेत्र में कोई नाराजगी नहीं है। उनके काम से सभी संतुष्ट हैं। उनके मंत्री बनने के बाद श्रीमाधोपुर में पार्टी के कर्ता-धर्ताओं से नाराजगी है। हम भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे, लेकिन मौजूदा स्थानीय नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment