फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं , 14 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव व्यवस्थाओं के तहत जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बुधवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी सेठ मोतीलाल कॉलेज से होगी। यहां स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। जिले की 14 पंचायत समितियों के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी तथा मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण की व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति वार विस्तृत योजना तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा रवानगी और संग्रहण की प्रक्रिया सुगमता एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम संग्रहण केंद्र की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा परिसर में आवश्यक पुलिस जाब्ता तैनात करने सहित सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment