फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह पहली मुलाकात है ।
दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई ये मुलाक़ात ऐसे समय पर हुई है जब राजस्थान में हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं और आगामी दिनों में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव होने वाले हैं। मुलाक़ात करीब 20 मिनट की रही।
मुलाक़ात के हैं कई मायने:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच हुई मुलाक़ात को प्रारंभिक तौर पर शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसके कई मायने निकाल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे भविष्य के मंत्रिमडल विस्तार से जोड़ कर भी देख रहा है ।
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अनवरत सेवाकाल और राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक सफर पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रसेवा का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया है। इस उपलक्ष्य में राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सुशासन, विकास और विकसित भारत के संकल्प की यात्रा निरंतर जारी है। लोकतंत्र में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार प्रचंड जनादेश मिला है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment