फोटो : फाइल फोटो
फलोदी, 15 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
फलोदी जिले की लोहावट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौसर के अंतर्गत पूनियों की ढाणी में एक 9 वर्षीय बच्चा 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। हादसा गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, बच्चे पिता के खेत में नलकूप खराब हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए मौके पर बोरिंग मशीन आई हुई थी। पिता मशीन के पास काम कर रहे थे और बालक भी उनके आसपास ही मौजूद था। इसी दौरान अचानक बच्चा बोरवेल में गिर गया।
सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची है । फिलहाल टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। 640 फीट नीचे बच्चे का मूवमेंट नजर आ रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment