पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बारिश : 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 15 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

 

प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है ।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आज 15 अक्टूबर को राजस्थान के उत्तरी व पूर्वी भागों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से आज 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग व आस-पास के जिलों में मध्यम से तेज मेघगर्जन, के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यही नहीं इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 KMPH रहने की संभावना है। वहीं आज जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit