फोटो : फाइल फोटो
औरैया , 15 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उत्तर प्रदेश में एक 75 साल के बुजुर्ग और 30 साल की लड़की की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है। बुजुर्ग और लड़की की सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया।
लोगों के मुताबित , दोनों ने करीब एक हफ्ते पहले सगाई कर ली है। अब वे शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं। वही रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों मे खुशी का महौल है । लड़की बुजुर्ग की बेटी की सहेगी बताई जा रही है ।
लोगों की प्रतिक्रिया :-
दोनों के रिश्ते को लेकर यूजर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यूज पाने के लिए स्टंट कह रहे। कुछ लोग उम्र की सीमा से हटकर वाकई इसे सच्चा प्यार बता रहे।
अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार, लड़की रीना राजपूत इंस्टाग्राम ब्लॉगर हैं। वह औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर की रहने वाली हैं। वहीं, बुजुर्ग रामसुघर जिले के सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं।
दोनों की सगाई के बाद अब शादी की तैयारियों की चर्चा है।रामसुघर के मुताबिक, रीना राजपूत का पिछले दो सालों से उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें रीना से प्यार हो गया। रामसुघर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं।
ऐसे हुआ प्यार :-
राधा ने बताया कि करीब सात साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। रानी उनके घर आती थीं। सभी मिलकर वीडियो शूट करते थे। इसी दौरान उनके पिता और रानी के बीच एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
राधा के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले औरैया के ही एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुघर और रानी राजपूत की सगाई हुई थी। दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की तैयारी है। हालांकि, शादी कब होगी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
हालंकि हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment