भाजपा प्रदेशअध्यक्ष की पाकिस्तान बयान पर सफाई : राठौड़ बोले - कल पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती थी, मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पाकिस्तान पर दिए अपने बयान पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सफाई देने की कोशिश की है । उन्होंने कहा कि कल पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती थी। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ता बैठे थे। मैंने कहा था कि राष्ट्रभक्ति जरूरी है।

राठौड़ ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए और उस समय जो पटाखा फोड़ता है, वो देशभक्त नहीं है। मैंने आगे कहा कि मान लीजिए कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो वो बात अलग है। लेकिन अगर इसको युद्ध ले लिया जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी ने मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी बात कही है।

उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा उसे शब्दस सुनो और अगर पूरा सुनेंगे तो साफ हो जाएगा। आपको संदर्भ (context) पर भी ध्यान देना चाहिए। 2 सेकंड या 8-10 सेकंड का क्लिप निकालकर कोई दे दे तो इसमें षड़यंत्र है, दुर्भावना है।

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते दुश्मनी वाले हैं। वे आतंकवाद पैदा करते हैं और आतंकवादियों को ट्रेनिंग देते हैं। वे हमारे खिलाफ साजिशें रचते हैं और हमले करते हैं। ऐसे में हम उनके साथ कैसे रह सकते हैं? हम कभी साथ नहीं रह सकते। हमारा रुख एकदम साफ है लेकिन क्रिकेट मैच से जुड़ी एक टिप्पणी को इस तरह तोड़-मरोड़ कर पेश करना; यह बिल्कुल गलत है। यह पूरी तरह से क्रिकेट मैच के बारे में था... इसमें युद्ध का कोई जिक्र नहीं था। बातचीत सिर्फ एक मैच, एक क्रिकेट मैच के बारे में थी।"

ये कहा था :- 

मदन राठौड़ ने कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट का मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए। उस समय जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं है। हां, मैं यह कहता हूं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit