वीडियो न्यूज : पाटन मे अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई : वन विभाग की टीम ने आयरन पत्थर खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त, रात 2 की हुई कार्रवाई

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयरन पत्थर का खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने देर रात जंगल के रास्तों से मौके पर पहुंचकर रात करीब 2 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान खनन में लिप्त लोगों ने कथित तौर पर बाइक और गाड़ी लगाकर वन विभाग की टीम का रास्ता रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, टीम की निजी गाड़ी को भी टक्कर मारी गई। इसके बावजूद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

बता दे कि रेंजर रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जुलाई से अब तक अवैध खनन के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाइयां कर चुकी है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिली है।

वही विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि अवैध खनन करने वाले ज्यादाकर रात को परिवहन करते थे। लेकिन अब विभाग की देर रात को हुई कार्रवाई के बाद अवैध खनन पर अंकुश लगेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit