चूरू में दो तस्कर गिरफ्तार : पुलिस ने 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका किया जब्त, स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू , 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है।

रतनगढ़ पुलिस टीम एनएच 11 पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। डीएसटी की सूचना पर बीकानेर से जयपुर मार्ग पर बीरमसर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच की गई।

इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छुपाकर रखा डोडा पोस्त छिलका मिला। पुलिस ने चूरू के वार्ड 51 निवासी मोहम्मद जमील और मोहम्मद आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सरदारशहर थाना के एसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit