पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मे खुलासा : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छीना रोजगार तो रची गई हत्या की साजिश; भड़ाना से थे नाराज

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर, 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भरतपुर के वैर के गांव भौडा में हुए पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरारी के दौरान पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। एसपी राजेश मीणा ने देर रात पूछताछ की। आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस भी दिया गया था

भौंडा गांव स्थित भड़ाना की लीज पिछले दो साल से बंद थी। पहले यहां काम करने वाले करीब 18 से 20 ट्रैक्टर चालक बेरोजगार हो गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोग भड़ाना से नाराज थे।

आरोप है कि ये चालक पिछले दो वर्षों से लीज क्षेत्र से अवैध खनन कर खंडा आसपास के गांवों में सप्लाई कर रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से खंडा की आपूर्ति के लिए 500 से 800 रुपए तक वसूले जाने की बात सामने आई है, जबकि एक ट्रॉली की कीमत करीब तीन हजार रुपये तक बताई गई।

एक ग्रामीण के अनुसार, अवैध खनन में शामिल लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप था। ट्रैक्टर एक साथ निकलते थे और आगे-पीछे बाइक सवार उन्हें रास्ते में एस्कॉर्ट करते थे। पकड़े जाने पर वाहनों को छुड़ाने के लिए कथित तौर पर चंदा भी जुटाया जाता था। मामले में मग्गो और मुकेश फौजी के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने लीज पर काम करने के लिए ट्रैक्टर खरीद लिए थे। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने उन्हें दो साल पहले ही हटा दिया था। वर्ष 2021 में जब लीज पर पेनल्टी लगाई गई तो काम बंद हो गया। पेनल्टी चुकाने के बाद समझौते के तहत गांव वालों के ट्रैक्टर लगाए गए, लेकिन दो वर्ष पूर्व उन्हें काम से हटाने के बाद उनका रोजगार छिन गया था। यह कारण भी अहम माना जा रहा है।

इससे गांव के ही उन बेरोजगार ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों की कमाई हो जाती थी। क्योंकि उन्हें न रॉयल्टी देनी पड़ती थी और न कोई टैक्स। हालांकि रायपुर की तरफ की ट्रैक्टर-ट्रॉली अब भी चल रही है। इसमें अतर सिंह भड़ाना की हत्या में नामजद मग्गो व मुकेश फौजी मुख्य भूमिका में बताए जाते है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit