दीपके - नेहा को पुलिस ने हिरासत में लिया : दीपके दिन में दूसरी बार हिरासत में, सीजेपी ने 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा का किया था आह्वान

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में ले लिया है । 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया था।

नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद कनॉट प्लेस इलाके में सेंट्रल पार्क के पास सीजेपी समर्थक जुटे हैं।

सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन पर एडिशनल CP (ट्रैफ़िक) डी.के. गुप्ता ने कहा कि ट्रैफ़िक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइज़री जारी की है। कनॉट प्लेस के आस-पास के इलाकों में असर पड़ सकता है। हमने ट्रैफ़िक को नियंत्रित करने के लिए इन इलाकों में अपने कर्मियों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई रुकावट आती है, तो हम समय रहते ट्रैफ़िक को दूसरे रास्तों (डायवर्जन) पर मोड़ देंगे, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो और ट्रैफ़िक सुचारू रूप से चलता रहे। हम सोशल मीडिया पर भी नज़र रख रहे हैं। अगर हमें ज़मीनी स्तर पर किसी रुकावट की जानकारी मिलती है, तो हम तुरंत ट्रैफ़िक को दूसरे रास्तों पर मोड़ देंगे ताकि आवाजाही बनी रहे।

गुप्ता ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। हमारी अपील है कि सभी यात्री हमारी ट्रैफ़िक एडवाइज़री का पालन करें। अगर कोई रुकावट आती है तो हम ट्रैफ़िक को दूसरे रास्तों पर मोड़ देंगे; इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इन अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit