राजस्थान में 10 RAS का ट्रांसफर : एपीओ चल रहे IAS शिवेंद्र प्रताप को मिली नई जिम्मेदारी; 2 RAS अधिकारी एपीओ

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 16 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती को लेकर दो आदेश जारी किए गए हैं। एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को बारां में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आरएएस अधिकारियों के संबंध में जारी दूसरे आदेश में आठ अधिकारियों के पदस्थापन किए गए हैं।

इसके साथ ही दो आरएएस अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर दिया गया है। इन बदलावों में जिला परिषद, विकास प्राधिकरण और उपखंड कार्यालयों में अधिकारियों की नियुक्तियां शामिल हैं।

कार्मिक (क-1) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस शिवेंद्र प्रताप (2021 बैच), जो पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में थे, को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), बारां के रिक्त पद पर लगाया गया है।

2 RAS अधिकारी एपीओ :-

जारी आदेश के अनुसार, आरएएस अधिकारी डॉ. कृति व्यास जो रावतभाटा उपखंड अधिकारी थीं और सृष्टि जैन जो मुंडावर (खैरथल-तिजारा) में उपखंड अधिकारी थीं। इन दोनों लोगों को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। यानी दोनों अधिकारियों को एपीओ किया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit