बोरवेल में गिरे मासूम भोमाराम को नहीं बचाया जा सका : 39 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; 640 फीट की गहराई में अटका था

फोटो  : फाइल फोटो 

फलोदी, 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में लोहावट क्षेत्र के नौसर गांव में बोरवेल में गिरे नौ साल के मासूम भोमाराम को कई कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। भोमाराम को करीब 39 घंटे बाद शुक्रवार देर रात 3.35 बजे बोरवेल से निकाला गया। उसे एम्बुलेंस से लोहावट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पूनिया की ढाणी में भोमाराम 15 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह बोरवेल में 640 फीट की गहराई में अटका था ।बच्चे से करीब 30 फीट ऊपर पत्थर फंसा हुआ था। इस कारण NDRF और SDRF की टीम बच्चे को निकाल पाने में सफल नहीं हो पाई थी।

पत्थर को निकाला :-

इसके बाद देसी जुगाड़ एक्सपर्ट माधाराम सुथार और उनकी टीम ने लोहे के सरियों का जाल बनाकर पहले पत्थर निकाला। फिर शुक्रवार देर रात बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया था।

ऐसे हुआ रेस्क्यू :-

बोरवेल में उतरने के बाद जैसे-जैसे जुगाड़ नीचे गया, चिमटेनुमा लॉक ने पत्थर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सी की मदद से ऊपर खींचा गया। इसी तरह बच्चे को निकालने के लिए सरियों का जाल बनाया गया था।

फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे। हर कोशिश का मकसद मासूम को सुरक्षित बाहर निकालना था, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit