जयपुर पुलिस की साईबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने 18.5 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का किया पर्दाफाश; 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर दक्षिण पुलिस ने 'साइबर शील्ड' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 18.5 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का पर्दाफाश किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण IPS राजर्षि राज ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के लिए पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में 'साइबर शील्ड' अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में साइबर अपराधों का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काफी गंभीर हैं। भरसक प्रयास करने के बाद भी साइबर अपराधों में प्रभावी कमी नहीं हो पाई है, जिससे आमजन काफी पीड़ित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

ये आरोपी दबोचे गए :-
आरोपियों में सचिन सैनी (निवासी कनैरसै, निवाई, टोंक) तथा नन्दकिशोर स्वामी, विशाल मीना और योगेन्द्र सिंह पाल शामिल हैं। साथ ही राकेश कुमार सैनी (निवासी डिग्गी, टोंक) और राहुल शर्मा (निवासी सुरवाल, सवाईमाधोपुर) को भी दबोचा गया है।

शिवदासपुरा थाने के अंतर्गत राजेश कुमार वर्मा, मोहित कुमार वर्मा, मोहित रैगर और गणेश मीना (सभी निवासी बरखेड़ा) गिरफ्तार हुए हैं। इसके अतिरिक्त, हमशेद (निवासी नूँह, हरियाणा) और अमित शर्मा (निवासी ब्रह्मपुरी, जयपुर) को भी पुलिस ने पकड़ा है।

इस विशेष अभियान में आरोपियों के पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और लग्जरी कार बरामद की गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit