जयपुर में शाम को ओलावृष्टि के साथ बारिश : सड़कों पर बहने लगा पानी, मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में शनिवार शाम को अचानक मौसम बदलने से ओलावृष्टि के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा । तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई । जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया।

जयपुर में बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के बाद कई जगह जाम के हालत भी बन गए । जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार जयपुर, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, टोंक, उदयपुर, राजसमंद और नागौर जिलों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

18 अक्टूबर को बारां, बूंदी, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit