वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में बेकाबू ट्रेलर ने दुकानदार को मारी टक्कर : टक्कर से व्यक्ति के पैर टूटे, ट्रैक्टर भी ट्रेलर की चपेट में आया; 3 घंटे लगा रहा जाम

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शनिवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी । हादसा नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गणेश्वर गांव मे हुआ । जहां बेकाबू ट्रेलर ने फर्नीचर की दुकान के पास लकड़ी का काम कर रहे प्रकाश सैनी (35) को टक्कर मार दी। 

ट्रेलर ने पास ही खड़े एक ट्रैक्टर को भी अपने चपेट मे ले लिया । इससे ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया । हादसे में प्रकाश सैनी के दोनों पैर टूट गए। घायल प्रकाश सैनी को जिला अस्पताल नीमकाथाना ले जाया गया।

टक्कर के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर 90 डिग्री के कोण पर खड़ा हो गया, जिससे मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे स्कूली बच्चों, यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। छोटे वाहनों को सालावाली की ओर से निकाला गया।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रेलर को मुख्य मार्ग से हटवाया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। घायल प्रकाश सैनी को जिला अस्पताल नीमकाथाना में उपचार चल रहा है । वही ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इसलिए हुआ हादसा :-
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर तेज गति चल रहा था । लोगों ने तेज गति और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया । ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण से रास्ता तंग होने, आए दिन जाम और हादसों की शिकायत की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की भी मांग की है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit