फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दीपावली के त्योहार के मध्यनजर शहरी सरकार ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है । गठित टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध विज्ञापन बोर्ड, फ्लेक्स एवं बैनर हटाए।
नगर परिषद की टीम ने कल्याण सर्किल से सिल्वर जुबली रोड होते हुए बजाज सर्किल, जयपुर रोड एवं गोकुलपुरा सर्किल तक तथा रानी सत्ती रोड से रानी सत्ती सर्किल, रामलीला मैदान, शीतला चौक, मीनाक्षी सिनेमा होते हुए देवीपुरा रोड तक कार्रवाई कर अनधिकृत प्रचार सामग्री हटाई।
लोगों से अपील :-
नगर परिषद की ओर से आमजन, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों एवं अन्य संस्थाओं से अपील की गई है कि वे शहर की ऐतिहासिक विरासत एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी सर्किल, सार्वजनिक स्थल अथवा प्रतिबंधित स्थान पर बिना अनुमति पोस्टर, बैनर या होर्डिंग नहीं लगाएं। प्रचार सामग्री केवल नगर परिषद द्वारा निर्धारित अधिकृत स्थानों पर नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही लगाई जाए।
नगर परिषद के अनुसार विभिन्न सर्किलों, चौराहों एवं डिवाइडरों पर अवैध रूप से पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने से शहर का सौंदर्य प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। आमजन की सुविधा एवं जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने शहरवासियों से नियमों की पालना करने तथा सीकर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
नगर परिषद का उद्देश्य अनधिकृत प्रचार सामग्री पर नियंत्रण करने के साथ ही सीकर शहर की पहचान, ऐतिहासिक विरासत एवं सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता को सुरक्षित रखना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment