फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 18 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कोलकाता के चोरबगान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई । मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हुए है ।
हादसे के बाद 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में पूजा आयोजक, स्वयंसेवक और अन्य लोग शामिल हैं।
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शाम को बारिश होने लगी, इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। शाम 7:40 बजे बाहर खड़ी भीड़ भी पंडाल में आने की काेशिश करने लगी। इससे धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए। पंडाल से जुड़े पदाधिकारियों, निजी सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment