फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 18 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान पर दिए गए बयान पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शनिवार सुबह राठौड़ से बात कर उनके बयान के बारे में जानकारी ली।
राठौड़ की टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान के मुद्दे पर लगातार अपना कड़ा रुख रखती रही है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष के बयान ने पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रहा है।
पार्टी नेतृत्व की चिंता केवल मौजूदा बयान तक सीमित नहीं है। मदन राठौड़ के बयानों पर पहले भी विवाद हो चुके हैं और उन्हें सफाई देनी पड़ी है। बार-बार विवाद से संगठन की छवि पर असर पड़ने की आशंका है।
राठौड़ ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच और देशभक्ति के संदर्भ में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात को संदर्भ से काटकर पेश किया गया। अब निगाहें इस पर हैं कि केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment