फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नीमकाथाना इकाई की ओर से वरदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘नारी राष्ट्र गौरव—युवती सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं, युवतियों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया।
छात्राओं से आह्वान :-
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीरांगना कविता सामोता ने कहा कि छात्राओं की भूमिका केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी है। उन्होंने छात्राओं से अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि सेवा भारती की जिला सहमंत्री सारिका यादव ने पंच परिवर्तन के विषय पर विचार रखते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को जीवन में अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक रिया लूनिया ने किया। जिला छात्रा प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक चंदू वर्मा ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं, छात्राओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन नारी शक्ति के सम्मान, राष्ट्रगौरव और सामाजिक परिवर्तन के संकल्प के साथ हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment