फोटो : फाइल फोटो
मुंबई/ कोटा, 19 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमला मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को कोटा जिले से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावरों को दबोचा गया।
बता दें कि रविवार शाम जुहू में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार :-
सिटी पुलिस ने सुबह कोटा रेलवे स्टेशन से आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन, ट्रेन के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों हमलावरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में से 2 हरियाणा और एक महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची। जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सीएम ने की घटना की निंदा :-
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत निंदनीय है। मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। निश्चित रूप से लोगों(हमलावरों) की पहचान भी कई गई है और जल्द इन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और इनके आका जो कहीं छुपकर बैठे हैं, उनको भी हम ढूंढने का काम करेंगे।
सीएम ने कहा कि हम केंद्र सरकार की मदद से उनको ढूंढेंगे और उनपर कार्रवाई की जाएगी...कोई भी गैंग या कोई भी व्यक्ति हो, उसको छोड़ा नहीं जाएगा। इस घटना से जुड़ी हुई हर चीज की जांच की जाएगी। मैंने टाइगर श्रॉफ को आश्वस्त किया है कि वो चिंता ना करें। हम इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों का पता लगाएंगे और उनको(टाइगर श्रॉफ) पूरी तरह से सुरक्षित रखेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment