फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 19 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार का बच्चे को उसके पिता ने ही अपने भाई और 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर किडनैप किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी करीब 3 महीने पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। वह 3 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी अपने साथ ले गई थी।
पत्नी पड़ोसी के साथ भागी :-
डीसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कालूराम मीणा की पत्नी सुपारी देवी 6 जुलाई 2026 को उसके दोस्त और पड़ोसी राकेश मीणा के साथ चली गई थी। वह अपने नाम पर की गई 3 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी साथ ले गई थी।
कालूराम ने शिवदासपुरा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी के वापस नहीं लौटने से नाराज होकर कालूराम ने अपने भाई मन्नाराम मीणा के साथ मिलकर राकेश और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए बच्चे की किडनैपिंग की साजिश रची।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment