जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी , 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 23 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6.30 बजे रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। कार के गहरी खाई में गिरने से आगरा निवासी अतुल, मुकुल, रुपेश और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit