रींगस में बड़ा सड़क हादसा, 20 श्रद्धालु घायल : श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, मौके पर मची अफरा-तफरी

 फोटो : फाइल फोटो 

 
सीकर , 23 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
 
जिले के रींगस में बड़ा सड़क हादसा हो गया । रींगस में श्रद्धालुओं से भरी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई । हादसे में 20 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है ।
 
हादसा रींगस में NH-52 पर नदी पुलिया के पास हुआ । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । लोगों ने तुरंत लोगों को बस से बाहर निकाला । सभी घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया ।
 
हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वही सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई ।
 
सूचना पर पुलिस मौके पर और तुरंत राहगीरों की मदद से घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । वही ट्रक और बस को क्रेन की मदद से हटवाया और यातायात को बहाल किया ।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit