जयपुर में ट्रेवलर - ट्रेलर की भीषण भिड़ंत : हादसे में 3 लोगों की मौत, 20 घायल, आरोप - ड्राइवर नशे में था

 फोटो : फाइल फोटो

 
जयपुर, 24 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
 
राजधानी जयपुर में भांकरोटा पुलिया पर ट्रेवलर बस और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई । भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
 
बगरू थाने के SHO चंद्रभान ने बताया कि ट्रेवलर बस और ट्रेलर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जयपुर - अजमेर नेशनल हाईवे पर हुआ है।
 
शराब पीने का आरोप:-
घायल यात्री ने बताया कि ड्राइवर से रात को चलने से मना किया था।  लेकिन वो माना नहीं। उसने शराब भी पी रखी थी।
 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit