अजीतगढ़ में 18 वर्षीय युवती लापता : परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर जताया शक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 24 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। रात को परिवार के सभी सदस्य घर पर सोए थे । लेकिन अगले दिन सुबह बेटी घर पर नहीं मिली।

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 18 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे आंख खुलने पर 18 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने सभी जगह तलाश की लेकिन युवती नहीं मिली ।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की तलाश की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit