फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 24 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया अपने जन्मदिन पर कांग्रेस पर जमकर गरजे । पुनिया ने कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि 1 नवंबरवो तारीख है जब कांग्रेस के कार्यकाल में सिखों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने कहा कि ये तारीख क्यों चुनी है समझ में नहीं आता।
पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सदन में भी अराजकता की और सड़कों पर भी अराजकता की। उसी का नमूना है। वो देश के लोकतंत्र के प्रति एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका में कभी नजर नहीं आए और ऐसा लगता है कि वो खुद किसी विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं।
आज जन्मदिन :-
बता दे कि आज पुनिया का जन्मदिन है । उनके जन्मदिन पर पक्ष - विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है । इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही ।
पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव :-
पंजाब चुनाव में गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि अभी स्पष्टता इसलिए नहीं है क्योंकि केंद्र ने साफ तौर पर कहा है कि 117 सीटों पर चुनाव लड़ना है, 117 पर तैयारी करनी है, बाकी केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है, जैसा निर्देश होगा उसका पालना हम लोग करेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment