फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 25 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौरे के दौरान खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के साथ ही स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 9:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर खाटूश्यामजी स्थित 52 बीघा पार्किंग के हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से रवाना होकर श्रीश्याम बाबा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
सीएम आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होटल मैस्टिफ सलेक्ट अपराजिता में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' सुनेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
इसके साथ ही सीएम दोपहर में 3:10 बजे से 4:10 बजे तक लक्ष्मणगढ़ रोड (जूलियासर) स्थित चमेली देवी सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संवाद के बाद शाम 4:20 बजे सीएम शोभासर हेलीपैड से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment