फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 25 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि SIR को लागू करके लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। जनता इस व्यवस्था से बेहद नाराज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सरेंडर नहीं करेगी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचाने की जितनी भी कोशिश कर ले देश का नागरिक ऐसा नहीं होने देगा।
के.सी. वेणुगोपाल ने कहा दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली पर कहा कि यह रैली किसी एक व्यक्ति या किसी खास राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं है; इसका मकसद आम नागरिकों के वोटों की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि इस रैली में दस लाख लोग दिल्ली तक मार्च करेंगे। इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं की यह जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर काम करेंगे सभी नेता एकजुट होकर काम करेंगे।
राजस्थान को 1 लाख का टारगेट :-
वेणुगोपाल रविवार को कांग्रेस की 'वोट बचाओ देश बचाओ' महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर पहुंचे थे। उन्होंने जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक ली। बैठक में केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को 1 लाख की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया।
व्यापारियों को फायदा होगा :-
फेस्टिवल सीजन के बीच होने जा रही कांग्रेस की रैली से होने वाली परेशानियों को लेकर व्यापारियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र के सवाल को लेकर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रैली से व्यापारियों को फायदा हो गया। ज्यादा लोग उधर आएंगे तो ज्यादा शॉपिंग करेंगे।
वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग पर कहा कि चुनाव आयोग हर दिन नए बदलाव लाता रहता है। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते और चुनावी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर दिया जाता। हमारा मकसद बिल्कुल साफ है: हम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की मांग करते हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment