फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खेल मंत्री रहे अशोक चांदना ने दावा किया कि राजस्थान में दो साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में चीनी 75 रु किलो पहुँच गई । हर तरह से महंगाई बढ़ रही है ।
दरअसल, पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना नीमकाथाना पंचायत समिति के वार्ड दो से कांग्रेस प्रत्याशी संतरा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसने काम किया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अपना काम बता भी सकता नहीं ।
विधायक की टिकट से भी ज्यादा जोर :-
अशोक चांदना ने नापावाली ग्राम मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस टिकट को लाने मे विधायक की टिकट से भी ज्यादा जोर आया है। इसलिए प्रवीण को ज्यादा आशीर्वाद देने 500 किलोमीटर दूर से आया हूँ । आशीर्वाद का पहला हक तो आपका बनता है ।
इस दौरान चांदना ने चीनी, गैस सिलेंडर, महंगाई, चिरंजीवी योजना सहित अनेक मुद्दों पर भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोला ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment