फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 26 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सोमवार को सीकर के नेछवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदान शपथ दिलाई तथा सभी से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना आज भी चुनौती है। पॉलिटिकल पार्टियों, आमजन, बूथ लेवल अधिकारियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी-एनएसएस और स्वयंसेवी संस्थाओं को इन चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने माना कि जिला परिषद और पंचायत समिति के उम्मीदवार जिस कैटेगरी से संबंध रखते हैं, सिर्फ उसी का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होता है। जबकि सामूहिक वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जरूरत है।
12 आईडी कार्ड से वोट डाल सकते है :-
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आज वोटर 12 तरीके के आईडी कार्ड से वोट डाल सकते हैं, ऐसे में वोटर आईडी कार्ड का चलन कुछ कम हुआ है और वोटर आईडी अपडेट न होने की सूचनाएं मिलती हैं। राजस्थान में चल रहे पंचायतीराज चुनावों के बाद वोटर आईडी अपडेशन के लिए अभियान चलाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को हर चुनाव में निर्भीक, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत वोटिंग करनी चाहिए। लोकतंत्र में वोटिंग का दिन एक उत्सव की तरह होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत को परिणाम का हिस्सा मानना चाहिए और किसी तरह का ईगो पॉइंट नहीं मानना चाहिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment