फोटो : फाइल फोटो
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता कब, किस पद पर पहुंच जाए, कोई तय नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन काम करता है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को खमेरा स्थित भाटिया महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पास की कुर्सी पर बैठे पार्टी जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज वह मंच पर बैठे हैं, ऐसे ही हजारों कार्यकर्ता मेहनत के दम पर नेता बने हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने माताओं-बहनों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। आगामी समय में भी उन्हें और मौके मिलेंगे। सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।
सीएम ने पूजा - अर्चना की :-
सीएम ने बांसवाड़ा के घाटोल स्थित प्रसिद्ध भाटिया महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा - अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं मंदिर परिसर में 'हरियालो राजस्थान' के संकल्प को साकार रूप देते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा राजस्थान की निरंतर उन्नति की मंगलकामना की।
सीएम ने कहा, ‘मैंने गाय-भैंस का दूध निकाला है, हल से खेती की है और खेतों में सरसों काटी है। इसलिए किसानों की परेशानी समझता हूं।’ वह बोले- किसान सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा। राइजिंग राजस्थान के तहत पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment