फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 27 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जोधपुर से अपने ग्रुप के साथ जीण माता के दर्शन करने आए मेले से लापता युवक का शव हर्ष की पहाड़ी में मिला है। युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 11 से 19 अक्टूबर के दौरान मेला भरा था। 18 से 19 अक्टूबर के बीच जोधपुर से आए भक्तों के ग्रुप का एक सदस्य दिनेश भील (41) पुत्र श्यामलाल निवासी वार्ड नंबर 12 भील बस्ती भेरा भाकर, सूरसागर लापता हो गया था। युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि लड़के ने ब्लैक कलर की जींस पहनी है और हाथ पर नाम का टैटू है।
SHO ने बताया कि युवक की तलाश के दौरान हर्ष की पहाड़ी में एक शव मिला। कपड़ों और हाथ पर गुदे नाम से युवक की पहचान दिनेश भील के रूप में हुई है। वह बर्तन धोने का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। ऐसे में कोई उससे संपर्क नहीं कर सका।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment