70 हजार की रिश्वत लेते JEN गिरफ्तार : बिल भुगतान के बदले मांगा था कमीशन, एसीबी ने पकड़ा

फोटो  : फाइल फोटो 

बूंदी , 28 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर  

कोटा इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में कनिष्ठ अभियंता (JEN) भानुप्रताप को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि जेईएन एक ठेकेदार के करीब 10 लाख रुपए के बकाया बिल का भुगतान करवाने की एवज में कमीशन मांग रहा था।

एसीबी के DSP चंद्रकंवर ने बताया कि परिवादी ने 7 अक्टूबर को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि फरवरी महीने से मेरा 10 लाख रुपए का बिल बकाया है। बिल भुगतान करने की एवज में JEN भानु प्रताप 10% कमीशन मांग रहा है। JEN ने खुद और AEN के लिए रिश्वत की डिमांड की। बाद में 7% कमीशन लेने को राजी हुआ। इस बीच JEN पुराने बिल पास करने की एवज में 10 हजार ले चुका। अब 10 लाख के बिल पास करने की एवज में 70 हजार मांग रहा है।

रिश्वत लेते किया गिरफ्तार :-

शिकायत के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। इसमें JEN द्वारा परिवादी से 70 हजार रुपए रिश्वत मांगना पाया गया। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। तालेड़ा पंचायत समिति में परिवादी से 70 हजार रुपए लेते हुए JEN भानु प्रताप को पकड़ लिया। एसीबी आरोपी भानु प्रताप को पकड़कर अपने साथ ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit