फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 28 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए । आज नीमकाथाना पंचायत समिति के 27 वार्डों, पाटन पंचायत समिति के 19 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 8 वार्डों में वोट डाले गए।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। शाम छ बजे तक नीमकाथाना में करीब 59.66 प्रतिशत और पाटन में 63.26 प्रतिशत मतदान हुआ ।
इतने मतदान केंद्र :-
मतदान के लिए नीमकाथाना में कुल 161 केंद्र बनाए गए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। वही पाटन में कुल 94 मतदान केंद्र बनाए गए।
लोगों में उत्साह :-
मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया l मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड और स्कूली बच्चे सेवाए दे रहे थे । बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी ।
बता दे कि नीमकाथाना पाटन पंचायत समिति में प्रधान पद ओबीसी महिला वर्ग और पाटन पंचायत समिति में एसटी वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है।
ईवीएम खराब हुई :-
आगरी गांव में बूथ नंबर 112 की ईवीएम मशीन दोपहर करीब 12 बजे खराब हो गई। ईवीएम खराब होने के चलते वार्ड नं 2, 10, 11 पर वोटिंग बंद हो गई। ईवीएम मशीन खराब होने से गुस्साए मतदाताओं ने बूथ पर हंगामा भी किया। करीब सवा तीन घंटे बाद दोपहर 3ः15 बजे ईवीएम दोबारा शुरू हुई और मतदाताओं ने वोट डाले।
नीमकाथाना पंचायत समिति में 154404 मतदाता पंजीकृत है । जिनमें 81882 पुरुष मतदाता और 72522 महिला वोटर्स शामिल है। वही पाटन पंचायत समिति में 19 वार्डों में 93838 मतदाता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment