पंचायत राज के दूसरे चरण में 62.62 प्रतिशत मतदान : पिपराली पंचायत समिति में सर्वाधिक 69.76 प्रतिशत, अजीतगढ़ में 58.35 प्रतिशत मतदान

 फोटो : फाइल फोटो 


सीकर, 28 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
 
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को सीकर जिले की छह पंचायत समितियों में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की।
 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में जिले के कुल 7 लाख 99 हजार 569 मतदाताओं में से 5 लाख 663 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 62.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
सर्वाधिक पिपराली में:-
 
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति-वार मतदान प्रतिशत के अनुसार पिपराली में 69.76 प्रतिशत, खंडेला में 64.42 प्रतिशत, पाटन में 63.26 प्रतिशत, नीमकाथाना में 60.16 प्रतिशत, श्रीमाधोपुर में 59.77 प्रतिशत तथा अजीतगढ़ में 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit