फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 29 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शहर में बेखौफ घूम रहे अपराधियों के दिल से पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है।
ताजा सनसनीखेज मामला शहर के पॉश इलाके से सामने आया है, जहां अपने घर के बाहर शांति से टहल रहे एक नामी ज्वैलरी कारोबारी पर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।
आवाज सुनकर दौड़े लोग:-
पीड़ित भाईयों की आवाज सुनकर सामने मकान से महिला निकलकर मदद के लिए आगे आई। महिला बदमाशों पर पत्थर लेकर दौड़ी। इस दौरान बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए SMS अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।
घटना कैमरे में कैद:-
घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment