फोटो : फाइल फोटो
घटना चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग पर कोपरिया कुआं के पास मंगलवार की बताई जा रही है । जिसका एक वीडियो अब सामने आया है । वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है ।
सड़क जाम कर दी थी :-
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक समझाइश के बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए जिले से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार, सुलताना का बास निवासी राजेश सैनी पुत्र महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी पुत्र इंद्र सिंह सैनी और अशोक पुत्र रामकुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुलताना का बास से कोपरिया कुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही काली एसयूवी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित थार सड़क से उतरकर खेतों में काफी दूर तक चली गई। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं थार को भी नुकसान पहुंचा ।
हादसे के बाद घायलों को निजी वाहन की मदद से बाइपास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेश सैनी और ओमप्रकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए थे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment