वीडियो न्यूज : राजस्थान में अर्नब चक्रवाती तूफान से बारिश : मौसम में बदलाव से राज्य में अचानक बढ़ी ठंडक, मौसम विभाग का कल बारिश का अलर्ट

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 29 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ के असर से आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई । भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दिनभर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं मेघगर्जन, 40-50 की रफ्तार से हवा चलीं और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर इस दौरान ओलावृष्टि की भी हुई है।

मौसम के इस बदलाव से राज्य में अचानक ठंडक भी बढ़ गई। दिनभर बादल छाने के कारण धूप नहीं निकली। इसके कारण करौली, दौसा, सिरोही, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर समेत 10 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती तूफान अर्नब अब कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया के रूप में उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के ओडिशा के क्षेत्र पर पहुंच गया है। आगामी समय में इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

उन्होंने बताया कि आज 29 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई भागों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit