फोटो : फाइल फोटो
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने गुरूवार को चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती व बच्चों को दी गई सेवाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता और बाय का निरीक्षण किया। उन्होंने मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दांता और बाय सैक्टर के प्रत्येक गाँव, ढाणी, शहर की कॉलोनी, बस्ती एवं प्रत्येक घर का हैड काउंट करने, हैड काउंट का एमएनएम, एलएचवी और आशा सुपरवाइजर से सत्यापन करवाने एवं हैड काउंट अनुसार एएनसी का पंजीकरण, टीकाकरण के निर्देश दिए ।
इसके साथ ही सभी14 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अक्टूबर माह में सुनिश्चित करने के निर्देश डॉ सुभाष वर्मा, डॉ राधेश्याम जांगिड़ और मौजूद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों दिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment