फोटो : फाइल फोटो
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं। वहीं, सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए।
शांतिपूर्ण मतदान :-
नीमकाथाना तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने बताया कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है ।
बता दे कि नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में कुल 161 मतदान केंद्र बनाए गए है । 39 ग्राम पंचायतों में कुल 154404 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे । जिनमे 81, 882 पुरुष मतदाता है और 72582 महिला मतदाता है ।
मतदान के बाद होगी मतगणना :-
सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान पूरा होने के बाद शुक्रवार शाम को मतगणना शुरू होगी। मतों की गिनती पूरी होने के बाद देर रात तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।
इससे पहले 28 अक्टूबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान किया था। अब ग्रामीण अपने गांव के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment