आज से सिलेंडर - टोल सहित कई बदलाव : तेल कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर किया महंगा; टोल में भी हुआ बदलाव

 फोटो : फाइल फोटो 


नई दिल्ली, 01 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
आज 1 नवंबर 2026 से देश भर में गैस सिलेंडर, टेलिकॉम, ट्रांसपोर्ट और इन्वेस्टमेंट सहित आम लोगों के जीवन से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हुए हैं। 
 
प्रमुख 6 बदलाव ये हैं:
1.एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम:- तेल कंपनियों ने 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा कर नए रेट जारी किए हैं।
 
आज से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 17 रुपए महंगा कर दिया है। इससे रेस्टोरेंट मालिकों का खर्चा बढ़ेगा। जिससे कैटरिंग सहित कई चीजें महंगी होगी।
 
2.टोल पास के नियम:- 
टोल प्लाजा के 20km के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को हर बार टोल टैक्स देने से राहत मिलेगी। सरकार ने ₹1,500 या ₹3,000 की तय फीस में पूरे 1 साल का लोकल फास्टैग पास देने का नया नियम आज से लागू कर दिया है।
 
3.छोटे ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए दूसरे राज्यों में सामान बेचना आसान:-
1 नवंबर से छोटे ई-कॉमर्स विक्रेता दूसरे राज्यों में अलग से ऑफिस खोले बिना भी देशभर में सामान बेच सकेंगे। CBIC ने GST नियमों में ढील दी है, जिसके तहत विक्रेता जिस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट) पर बेचते हैं, उसके गोदाम के पते को ही दूसरे राज्यों में अपना GST रजिस्ट्रेशन एड्रेस बता सकेंगे।
 
4.पेंशनभोगियों का लाइफ सर्टिफिकेट:-
सरकारी पेंशनधारकों के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई है। सभी पात्र पेंशनर्स को 30 नवंबर 2026 तक यह सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
 
5.जीएसटी और टैक्स अनुपालन:-
5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था और कुछ मामलों में ऑटोमैटिक अप्रूवल के नियम लागू हुए हैं। इसके अलावा ऑडिट वाले करदाताओं के लिए आईटीआर भरने की समयसीमा 21 नवंबर तक बढ़ाई गई है।
 
6.मोबाइल कॉलर आईडी / कॉलिंग नियम:-
कई जगहों पर कॉलिंग और मोबाइल यूजर्स के लिए इनकमिंग कॉल पर कॉलर का असली नाम (KYC आधारित कॉलर आईडी) दिखाने का नियम प्रभावी किया गया है।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit