पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत कल वोटिंग : सीकर में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 जिला परि‌षद सदस्यों और 89 पंचायत समिति सदस्यों के लिए होगी वोटिंग

 फोटो : फाइल फोटो 

सीकर , 02 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत कल से वोटिंग शुरू होगी । सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में 14 जिला परि‌षद सदस्यों और 89 पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल वोटिंग होगी।

इसके साथ ही 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 134 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। इस चुनाव के लिए सीकर में एसके गर्ल्स कॉलेज से 546 पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग के बाद सोमवार को रवाना किया गया।

जिले की दांतारामगढ़, धोद, धोद ग्रामीण, खाचरियावास और पलसाना पंचायत समितियों में 3 और 5 नवंबर को चुनाव होंगे। पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया कि चुनाव के लिए पहली पारी में दांतारामगढ़, धोद और खाचरियावास, दूसरी पारी में पलसाना और धोद ग्रामीण के पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। वहीं 6 नवंबर को मतपेटियां सहित अन्य चुनावी सामग्री एसके गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में वापस जमा करवाई जाएगी। रीकाउंटिंग केवल उसी स्थिति में करवाई जाएगी, जब वह जायज हो और आरओ उससे संतुष्ट हों। अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit