जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक : जिला कलेक्टर ने एमएसपी पर खरीद की तैयारियां समय पर पूर्ण करने केदिए निर्देश

 फोटो : फाइल फोटो 

नागौर, 02 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों, जनसमस्याओं के निस्तारण तथा राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को संपर्क पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि से पूर्व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों वाले विभागों को गंभीरता से लेते हुए इनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को लाइट्स पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने तथा लंबित मामलों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पंच गौरव अभियान के तहत नागौर जिले के पांच गौरव से जुड़े निर्धारित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को जल्द से जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बजट घोषणाओं के कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा :-
बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तहत विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

एमएसपी पर खरीद की तैयारियां समय पर करें पूर्ण :-
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मूंग एवं मूंगफली सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा खरीद प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम रतन सोनकरिया तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit