पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शुरू : पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चल रही वोटिंग

 फोटो : फाइल फोटो 

सीकर, 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

सीकर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत वोटिंग शुरू हो गई है । जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वोटिंग चल रही है । वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी ।

जिले की धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना, खाचरियावास पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वोटिंग चल रही है ।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 5 पंचायत समितियों में 548 मतदान केंद्र बनाए गए है  । इन 5 पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 95 हजार 562 वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे ।

यहां इतने वोटर्स :-

पंचायत समिति धोद ग्रामीण में 134 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 19 हजार 335 वोटर्स , धोद में 127 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार 23 वोटर्स , दांतारामगढ़ में 89 मतदान केंद्रों पर 80 हजार 523 वोटर्स , पलसाना में 111 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 6 हजार 349 वोटर्स तथा खाचरियावास में 85 मतदान केंद्रों पर 79 हजार 332 वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit